वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष नरेटिव सेट करने में जुटा – चिराग पासवान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा सरकार द्वारा लाए गए बिलों को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करता है.

अल्पसंख्यकों को भड़काने का प्रयास

चिराग ने कहा कि बीते 11 वर्षों में जब-जब मोदी सरकार ने कोई बड़ा कदम उठाया, विपक्ष ने हाय-तौबा मचाई, लेकिन हर बार सच की जीत हुई और देश के हर वर्ग को उसका लाभ मिला. उन्होंने कहा कि CAA के समय भी विपक्ष ने अल्पसंख्यकों को भड़काने का प्रयास किया, लेकिन आज लोग समझ चुके हैं कि सरकार का उद्देश्य केवल जनकल्याण है.

वक्फ संशोधन बिल को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समुदाय की नाराजगी पर चिराग ने कहा, “उनकी नाराजगी हमारे सिर आंखों पर है. मेरे पिता रामविलास पासवान ने भी मुस्लिम समाज के हक में कई बार आवाज उठाई थी. ऐसे में उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की नाराजगी को दूर कर, पार्टी सभी वर्गों के विश्वास पर खरा उतरेगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

नौमा गांव में DYFI की इकाई कमिटी का गठन, सूर्य मणी बने सचिव

लखीसराय: हलसी प्रखंड के नौमा गांव में डीवायएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की इकाई कमिटी का गठन किया गया। इसको लेकर आयोजित सभा की

संजय सरावगी का भागलपुर दौरा, बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

भागलपुर: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खगड़िया-भागलपुर के