सीमा सुरक्षा बल ने अररिया में अवैध यूरिया तस्करी का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिकटी। अररिया जिले के बाह्य सीमा चौकी सिकटी के गश्ती दल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 495 किलोग्राम यूरिया के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही महेंद्र प्रताप, कमांडेंट 52 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में की गई। साथ ही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया, जो यूरिया को भारत से नेपाल ले जाने की कोशिश में थे।

पार्टी कमांडर नि० विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्ती दल को सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 160 के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर कुछ संदिग्ध सामान लादकर नेपाल की ओर जा रहे हैं। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मोटरसाइकिल सवारों को रोका, तो एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गश्ती दल के जवानों ने जब मोटरसाइकिलों में लदे सामान की जांच की, तो उसमें यूरिया पाया गया, जिसे अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मो० अकरम आलम, उम्र 35 वर्ष, पुत्र मो० तसिमुद्दीन, निवासी वार्ड नं० 05, सिकटी, अररिया के रूप में हुई।

इस कार्रवाई में सा०उप०नि० हेम राज, मु०आ० सरबजीत सिंह, आ० नरेंद्र पाल और रंजीत कुमार पटेल भी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त को कस्टम कार्यालय, फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

इस सफल ऑपरेशन से यह भी स्पष्ट होता है कि सशस्त्र सीमा बल की तैनाती और गश्त सीमा सुरक्षा को मजबूत कर रही है और अवैध तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन