बिहार में शिक्षा विभाग सख्त! अब शिक्षकों को गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल लाने का मिला जिम्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. अब शिक्षकों की जिम्मेदारी सिर्फ़ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें गांव-गांव घूमकर बच्चों को स्कूल लाने का भी काम करना होगा.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न स्कूलों की स्थिति का जायज़ा लिया और सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे गांवों में जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें.

इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी जिले के पोखरा मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक से भी बात की. प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में बाउंड्री वॉल नहीं है जिससे सुरक्षा में दिक्कत आती है. इस पर के.के. पांडेय ने तत्काल बाउंड्री वॉल निर्माण के निर्देश दिए.

इसके साथ ही शिक्षकों को निर्देश मिला है कि वे दो-दो की टीम में गांव जाकर बच्चों को स्कूल लाने के लिए अभिभावकों से व्यक्तिगत बातचीत करें.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

नौमा गांव में DYFI की इकाई कमिटी का गठन, सूर्य मणी बने सचिव

लखीसराय: हलसी प्रखंड के नौमा गांव में डीवायएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की इकाई कमिटी का गठन किया गया। इसको लेकर आयोजित सभा की

संजय सरावगी का भागलपुर दौरा, बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

भागलपुर: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खगड़िया-भागलपुर के