झारखंड सरकार सख्त ! अब फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा, मंईयां योजना में आधार लिंक जरूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk: झारखंड की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को अब और पारदर्शी बनाया जा रहा है. सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है – अब इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड दोनों अनिवार्य होंगे.

राशन कार्ड पोर्टल की एपीआई का उपयोग

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग के सहयोग से लाभार्थियों के राशन कार्ड का सत्यापन करेगा. इसके लिए राशन कार्ड पोर्टल की एपीआई का उपयोग किया जाएगा. साथ ही लाभार्थियों की जानकारी एनपीसीआई, एनआईसी और पीएफएमएस के माध्यम से भी जांची जाएगी.

इस कदम की जरूरत तब महसूस हुई जब हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति ने एक ही बैंक खाते से 95 बार आवेदन कर धोखाधड़ी करने की कोशिश की.
अब अप्रैल से योजना में बड़ा बदलाव लागू हो गया है. 2500 रुपये की मासिक सहायता केवल उन्हीं खातों में भेजी जाएगी जो आधार से लिंक होंगे.

योजना का लाभ पाने के लिए महिला की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अगर महिला का खुद का राशन कार्ड नहीं है, तो पिता या पति का राशन कार्ड भी मान्य होगा. रांची जिले में अब तक 4.31 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है. यह योजना राज्य सरकार की उस सोच को दर्शाती है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों