तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासियों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: रांची के कांके, पिठौरिया के बालू गांव में सरहुल जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना पर झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की लीपापोती कर सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है।

श्री मरांडी आज कांके, पिठौरिया के बालू गांव पहुंचे तथा सरहुल जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह तत्काल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में इस तरह का दुस्साहस करने की कोई हिम्मत न कर सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कान खोलकर सुन लें कि तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

बता दें कि बालू गांव में सरहुल जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की