हेमंत सरकार की कैबिनेट नकारात्मक निर्णय लेने में गौरव महसूस कर रही…..बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हेमंत सरकार की कैबिनेट नकारात्मक निर्णय लेने में गौरव महसूस कर रही…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दूसरी बार सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार कैबिनेट में नकारात्मक निर्णय ले रही।

कहा कि यह सरकार पहली कैबिनेट में प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की घोषणा के साथ सत्ता में लौटी है लेकिन आज स्थिति बदल गई ।यह सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छीनने में लग गई।

कहा कि यह सरकार नई वेकेंसी ,नए पद सृजित करने के बजाय पद को समाप्त करने में जूट गई।

कहा कि कैबिनेट बैठक में हेमंत सरकार ने 8,900 टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के पद सरेंडर करने का निर्णय लिया है।

कहा कि जब राज्य में शिक्षक के लाखों पद पहले से ही रिक्त हैं, तब टीजीटी और पीजीटी के 8,900 पदों को एक झटके में खत्म कर देना शिक्षित बेरोज़गारों के साथ अन्याय है, साथ ही प्रदेश के शिक्षा तंत्र को भी कमजोर करने का प्रयास है।

कहा कि यह फैसला उन हज़ारों युवाओं की उम्मीदों का अंत है, जो सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

कहा कि शिक्षक पदों को खत्म करने का दुष्प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। सरकार अविलंब इस निर्णय को वापस ले और जल्द से जल्द खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा