राजद नेता राकेश विश्वास ने ऐतिहासिक सुंदरनाथ धाम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में किया खिलाड़ियों का हौसला अफजाई”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुर्साकांटा। ऐतिहासिक सुंदरनाथ धाम के मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में राजद के कद्दावर युवा नेता राकेश विश्वास ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों और आयोजकों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की और टूर्नामेंट को सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

राकेश विश्वास ने कहा, “खेलों का आयोजन न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाता है, बल्कि यह हमारे समाज में भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देता है। यह टूर्नामेंट आज इस इलाके में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।” उन्होंने आयोजकों को भविष्य में और बड़े आयोजनों की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद अफाक आलम, कियाम अमीन साहब, सरपंच इस्माइल साहब, हैदर साहब, विजय सिंह, कृष्णानंद सिंह, शिवनाथ सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे।

राकेश विश्वास ने खिलाड़ियों को खेल भावना की अहमियत पर जोर दिया और कहा, “जो खिलाड़ी हारता है, वही सीखता है और भविष्य में जीतने का हौसला रखता है।”

इस टूर्नामेंट ने स्थानीय समुदाय में उत्साह और एकजुटता का माहौल बनाया, और यह आयोजन आने वाले समय में हर वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजित करने का वादा किया गया है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक