उपायुक्त ने उच्च विद्यालय, बेलडांगा एवं आईटीआई महेशपुर में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित करने का निर्णय लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2024- 25 का जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में राज्य अंतर्गत स्थित विद्यालय, महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र,छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान करने हेतु दो शिक्षण संस्थानों के ऑनलाइन आवेदन की सूची परियोजना निदेशक आईटीडीए पाकुड़ द्वारा ई- कल्याण पोर्टल से प्राप्त कर उपस्थित सभी सदस्यों को दी गई। शिक्षण संस्थानों के नाम उच्च विद्यालय बेलडांगा, पाकुड़ एवं महेशपुर आईटीआई है। परियोजना निदेशक ने बताया कि उच्च विद्यालय बेलडांगा, पाकुड़ का स्थल एवं अभिलेखीय जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी से कराई गई है।

महेशपुर आईटीआई का स्थल एवं अभिलेखीय जांच प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महेशपुर से कराई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महेशपुर द्वारा जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उच्च विद्यालय बेलडांगा पाकुड़ एवं महेशपुर आईटीआई पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु अहर्ता के अनुरूप पाया गया। उपायुक्त पाकुड़ एवं समिति की उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा जांच प्रतिवेदन अवलोकनोंपरान्त सर्वसम्मति से आवेदित 02 शैक्षणिक संस्थान उच्च विद्यालय बेलडांगा पाकुड़ एवं महेशपुर आईटीआई को अनुमोदन देने हेतु निर्णय लिया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी पाकुड़ को नव आवेदित उक्त 02 संस्थानों में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन