फेसबुक पर वायरल तस्वीरों से हुआ खुलासा: 9 बच्चों को छोड़ प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) : एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पहले से शादीशुदा दो लोगों ने अपने-अपने जीवनसाथियों और कुल नौ बच्चों को छोड़कर आपस में शादी कर ली। यह खुलासा तब हुआ जब गांववालों ने फेसबुक पर उनकी शादी की तस्वीरें देखीं। तस्वीरें वायरल होते ही गांव में सनसनी फैल गई और दोनों परिवार सकते में आ गए।

सोचा था पत्नी मायके गई है, निकली प्रेमी संग

महरिया गांव की रहने वाली गीता, जो पांच बच्चों की मां है, गांव के ही चार बच्चों के पिता गोपाल के साथ अचानक लापता हो गई। गीता के पति श्रीचंद को लगा कि वह मामूली झगड़े के बाद अपने मायके गई है, लेकिन जब फेसबुक पर उसकी शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, तो उसे असली सच्चाई का पता चला।

फेसबुक बना रिश्तों का भंडाफोड़

5 अप्रैल को गोपाल के फेसबुक अकाउंट पर उसकी और गीता की शादी की तस्वीरें पोस्ट हुईं। तस्वीरें देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तो उनके होश उड़ गए।

90 हजार नकद और गहने लेकर भागी: श्रीचंद का आरोप

गीता के पति श्रीचंद का कहना है कि उसकी पत्नी घर से 90,000 रुपये नकद और सारे गहने लेकर फरार हो गई। श्रीचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वह पहले मुंबई में वड़ा पाव बेचता था और हाल में ही परिवार की देखभाल के लिए गांव लौटा था।

गोपाल की पत्नी का दर्द – “अब वो मर चुका है”

वहीं गोपाल की पत्नी ने भावुक होते हुए कहा, “अब वो मेरे लिए मर चुका है। मेरे बच्चों को पालना अब मेरी जिम्मेदारी है।” उन्होंने गोपाल पर पहले भी उपेक्षा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

सिद्धार्थनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन