बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा होंगे डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आज विशेष कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधेपुरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आज दोपहर 12:05 बजे से एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि समारोह के दौरान राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर वक्तव्य और विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही, भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और सम्मान का भाव विकसित हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे। प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनें।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित