पाकुड़ में राजद ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह की उपस्थिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था, ने अपना पूरा जीवन दलितों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, शोषितों, पीड़ितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने देश में इन वर्गों की बुलंद आवाज बनकर सामाजिक न्याय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बाबा साहेब अंबेडकर की शिक्षा और उपलब्धियां:

  • 1907 में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।
  • 1927 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में  पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
  • 1952 में ओनरश डिग्री हासिल की।
  •  स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।
  •  हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
  •  1950 में भारतीय संविधान लागू करवाया, जो देश के संचालन का आधार बना।

राजद पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए अथक प्रयास किए। उनका मूल मंत्र “संगठित रहो, शिक्षित बनो” आज भी प्रासंगिक है।

इस अवसर पर राजद पदाधिकारी महावीर मड़ैया, अमन सिंह, मोहम्मद सोनू, टिंकू सरकार, राघवेंद्र प्रताप, हजरत शेख और लाल मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों