देवघर पुलिस अधीक्षक ने किया प्रोटोकॉल की अवमानना, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के फोन को नहीं किया रिसीव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर: देवघर एसपी द्वारा प्रोटोकॉल के घोर उल्लंघन का मामला सामने आया है। आज किसी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी देवघर पुलिस अधीक्षक से बात करना चाहते थे ।

श्री मरांडी के वरीय निजी सचिव राजेंद्र तिवारी ने अपने दोनों मोबाइल फोन से देवघर एसपी को 1-45 बजे अपराह्न से 3-11 बजे अपराह्न तक 7 बार कॉल किया लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा फोन रिसीव नहीँ किया गया।

इस बीच में एसपी के नम्बर पर टेक्स्ट मैसेज भेजते हुए लिखा कि श्री बाबूलाल जी बात करना चाहते हैं इसके बावजूद कॉल बैक नहीं किया गया।

फिर 3बजे अपराह्न में व्हाट्सएप भेजा गया फिर भी बात नहीं हुई।व्हाट्सअप देखने के बाद निजी सचिव ने सातवीं बार फोन किया लेकिन फिर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया।

नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी का फ़ोन नहीं रिसीव करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। एसपी की कार्यशैली ठीक नहीं है।इसमें मनमानी और स्वच्छन्दता प्रदर्शित होती है। यह राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविकता को दर्शाता है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी