डॉ. अम्बेडकर के विचार साम्प्रदायिक ताकतों के लिए सबसे बड़ी बाधा: भाकपा-माले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: संविधान, आजादी और न्याय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए भाकपा-माले ने पूरे जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में माले और ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

भाकपा-माले के नगर प्रभारी और ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार साम्प्रदायिक ताकतों के नापाक इरादों के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट हैं। डॉ. अम्बेडकर ने जीवन भर धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समानता पर आधारित समाज की नींव रखी। लेकिन वर्तमान सरकार लगातार संविधान विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। आज बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। भाकपा-माले ने उनकी जयंती से संविधान, आजादी और न्याय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की है। पूरे सप्ताह डॉ. अम्बेडकर की जयंती मनाई जाएगी और उनके विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसी क्रम में 15 अप्रैल को महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर न्याय मार्च निकाला जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा-माले के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर भाकपा-माले के नगर प्रभारी और ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, पूर्व नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, नगर कमेटी सदस्य मनोज कृष्ण सहाय, सुभाष कुमार, अमर कुमार, ऐक्टू के राजेश कुमार दास, बुधनी उरांव, अमित गुप्ता, लूटन तांती, करण कुमार आदि उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को