बिहपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, भाजपा विधायक हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर/नवगछिया: भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बिहपुर के खरीक स्थित अंबेडकर चौक पर धूमधाम से मनाई गई। मंडल भाजपा द्वारा आयोजित इस समारोह में बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और भाजपा जिला मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की और संचालन महामंत्री अजीत चौधरी ने किया।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन पर बोलना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने कहा कि 1990 में केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार ने बाबा साहेब को भारतरत्न से सम्मानित किया। उसी वर्ष 12 अप्रैल को उनकी तस्वीर संसद के केंद्रीय कक्ष में स्थापित की गई। जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के कद को छोटा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू मंत्रिमंडल से बाबा साहेब को जानबूझकर दरकिनार किया गया था। 1956 में कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहेब के स्मारक निर्माण को रोका था। नरेंद्र मोदी सरकार ने 2016 में उस स्मारक का निर्माण कार्य शुरू किया और 2018 में उसे पूरा कराया।

कार्यक्रम में प्रो. गौतम, मेहता सच्चिदानंद, नवीन उर्फ चुन्नू चौधरी, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, पवन यादव, रंजीत गुप्ता, संजय शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू, शुभम, सदानंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऊर्जा नगर में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक, रथ यात्रा की तैयारियां हुईं तेज

महागामा: ऊर्जा नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन

बीएनएस के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, मेहरमा पुलिस ने भेजा जेल

गोड्डा: मेहरमा थाना पुलिस ने बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज

गोड्डा: मछिया सिमरडा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर झालसा के

कटिहार में वृद्ध की पीट-पीटकर और हंसुआ से हत्या, पत्नी गंभीर घायल; पहले से दर्ज केस में कार्रवाई नहीं होने का आरोप

कटिहार: जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोवराही दियरा स्थित घाट टोला में रविवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। घर में