स्टार मेकर सितारे ज़मीन पर कार्यक्रम का नई दिल्ली में भव्य आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: स्टार मेकर के तत्वावधान में नई दिल्ली में “सितारे ज़मीन पर” नामक एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भागलपुर स्थित कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन को विशेष प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने शास्त्रीय कत्थक गणेश वंदना से कार्यक्रम का शानदार आगाज किया।

यह संस्कृति समागम दिल्ली एनसीआर में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से आए स्टार मेकर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन कलाकारों ने अपने संगीत के माध्यम से उन कालजयी नगमों को जीवंत किया, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

आज जहां एक तरफ संगीत अपनी शास्त्रीय पहचान खोता जा रहा है, वहीं इन कलाकारों का समूह संगीत की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह समूह आरडी बर्मन, एसडी बर्मन, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश जैसे महान गायक-गायिकाओं की कृतियों को आज भी जीवंत रखे हुए है।

अपने वार्षिक समागम में, यह संगीत परिवार वर्ष में एक बार मिलकर इस सकारात्मक भावना को व्यक्त करता है कि संगीत किस प्रकार एक वैश्विक परिवार को जन्म दे सकता है। कोरोना काल में अस्तित्व में आए इस समूह में देश के कोने-कोने से सांस्कृतिक कर्मी जुड़े और एक बड़ा परिवार तैयार हुआ।

इस अवसर पर, भारत के महान निर्देशक “भारत कुमार” यानी मनोज कुमार जी की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया और सभी ने मिलकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी याद में गीत भी गाए गए।

श्वेता सुमन ने इस अवसर पर कहा कि आज ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आवश्यकता है जो देश की नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जीवित रख सके और समाज में संस्कृति को एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में स्थापित कर सके।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी दिनकर और अविनाश सक्सेना जी ने विशेष भूमिका निभाई। भारत के विभिन्न स्थानों जैसे गुजरात, चेन्नई, राउरकेला, मुंबई, पुणे, दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि से अभिषेक माथुर के नेतृत्व में सुकून परिवार के कलाकारों ने एकजुट होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में हरीश माथुर, डॉ. विमल, पियूष, लक्ष्मी, प्रकाश चौकसी, मीना सक्सेना, डॉ. एस. डी, ऋतू आदि ने भी भाग लिया और अपनी मधुर गीतों और गजलों से समां बांध दिया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन