विद्यार्थी परिषद पाकुड़ की जिला समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षणिक मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पाकुड़ इकाई की वार्षिक जिला समीक्षा बैठक अभाविप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय खेलो भारत के संयोजक आशुतोष सिंह प्रवासी कार्यकर्ता के तौर पर उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2024 में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के लिए संगठन की कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिले के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगी और उनके समाधान के लिए आंदोलन करेगी।

खेलो भारत के अखिल भारतीय संयोजक आशुतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय है, बल्कि भारत में खेलों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज भारत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। खेल विद्यार्थियों के जीवन में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का संचार करते हैं।

विभाग संयोजक अमित साहा ने पाकुड़ जिले में पीजी की पढ़ाई शुरू न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से इसके लिए आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद पीजी की पढ़ाई शुरू कराने, कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और प्लस टू एवं महाविद्यालयों में कुछ विषयों की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी और उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपेगी।

जिला प्रमुख डॉ० मनोहर कुमार एवं जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024 में विद्यार्थी परिषद ने पूरे पाकुड़ जिले में 5000 नए सदस्य बनाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में सदस्यता अभियान के माध्यम से 6000 और छात्रों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीषा कुमारी ने पाकुड़ महिला महाविद्यालय के शहर से दूर स्थित होने पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा के लिए समय-समय पर पेट्रोलिंग और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। इस संबंध में विद्यार्थी परिषद का एक छात्रा प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश एसएफडी सह संयोजक सानू रजक, विभाग संगठन मंत्री बादल तिवारी, नगर मंत्री हर्ष भगत, नगर सह मंत्री रानी साहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरोजित मंडल, सुमित पांडे, प्रदीप मिश्रा, विशाल भगत, सनी कुमार और आयुष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को