उपायुक्त ने सांसद निधि, विधायक निधि योजना की प्रगति के कार्यों की समीक्षा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद निधि योजना एवं विधायक निधि योजना में लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित डी.सी विपत्र पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि उक्त सभी फंड विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी हैं जिसमें कार्यों के गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें तथा जो कार्य अपूर्ण है उनमें कार्य कराते हुए ससमय कार्य पूर्ण करायें। विधायक निधि एवं सांसद निधि अंतर्गत पूर्ण हुए कार्यों की डीसी बिल की यूटिलाइजेशन सार्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिला पंचायत राज पदाधिकारी अन्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

NEET परीक्षा में नहीं होगी कोई चूक: पीएम मोदी की देखरेख में चल रही री-एग्जाम की तैयारी, केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में दावा

नीट-यूजी (NEET UG) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में शामिल

RJD : बिहार की राजनीति में आरजेडी संगठन के भीतर आमूलचूल बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद

बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों लगा रहा जाम

  बक्सर से रिपोर्ट: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में अहले सुबह आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

दुमका में नामकरण को लेकर तनातनी: मेडिकल कॉलेज के साथ ‘मुर्मू’ लगाने की मुहिम

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट: झारखंड के दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम बदलने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व