कपरफोड़ा में अंबेडकर जयंती पर जुटा सामाजिक न्याय का जनसैलाब, आरजेडी नेता राकेश विश्वास ने भरा जोश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुर्साकांटा। सिकटी विधानसभा क्षेत्र के कपरफोड़ा गांव में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के समर्थन में एक बड़ी जनसभा में तब्दील हो गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रदेव पासवान ने की, जबकि मंच संचालन जयमोद राम ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि और राजद नेता धर्मानंद विश्वास उर्फ राकेश विश्वास ने कहा कि, “डॉ. अंबेडकर ने वंचित समाज को न केवल आवाज दी बल्कि संविधान के माध्यम से उन्हें अधिकार दिलाने का रास्ता खोला। आज उनकी विरासत को बचाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है।”

उन्होंने आगे कहा कि राजद का संघर्ष डॉ. अंबेडकर के मूल्यों — समानता, न्याय और भागीदारी — को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प है। राकेश विश्वास ने इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “सामाजिक न्याय के मुद्दे अब भी गंभीर हैं और सत्ता में बैठे लोगों की उदासीनता साफ दिखती है।”

कार्यक्रम में स्थानीय राजनीति के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें पूर्व मुखिया वीरेंद्र राम, फूलचंद पासवान, सरपंच विद्यानंद सिंह, कृत्या आनंद पासवान, विद्यानंद पासवान, बाबूलाल पासवान, जय नारायण पासवान, लक्ष्मण पासवान, उप सरपंच ब्रह्मदेव पासवान, उप मुखिया केदार सिंह, राजद नेता अनिल शाह, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद शाहबाज आलम, भौसाइ सदा, विद्यानंद सदा, सदानंद सरदार, किताबचंद सिंह एवं मोती सिंह प्रमुख रहे।

इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और वंचित समुदाय के लोग शामिल हुए, जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

राजनीतिक संदेश साफ

कपरफोड़ा का यह आयोजन न केवल अंबेडकर जयंती का सम्मान था, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सामाजिक आधार को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। राजद की ओर से बढ़ती भागीदारी और पिछड़े वर्गों में सक्रियता, क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव का संकेत दे रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिलिंग से गूंजा फिटनेस का संदेश, तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के तीसरे और

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला

लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत

जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस