फुदकीपुर में तीन दिवसीय लीला संकीर्तन का भव्य शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा (साहेबगंज)। प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत फुदकीपुर नौघरिया में शिव पूजा के पावन अवसर पर तीन दिवसीय, यानी 24 प्रहरों तक चलने वाले भव्य लीला संकीर्तन का आयोजन किया गया है।

मंगलवार को सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष श्री सुवेश मंडल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फीता काटकर इस भक्तिमय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। लीला संकीर्तन के प्रारंभ होते ही पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का एक अद्भुत माहौल छा गया है।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के दुर्गापुर से सुप्रसिद्ध नुपुर बनर्जी, मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर से अदिति विश्वास, साहेबगंज जिले के उधवा बेगमगंज से नव कुमार दुबे और साहेबगंज जिले के आमगाछी से जोगेश्वर पंडित जैसे जाने-माने कलाकारों ने बारी-बारी से अपनी भावपूर्ण लीला संकीर्तन प्रस्तुतियाँ दीं।

कलाकारों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल इसी जीवन में भोगना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक पुरुष और महिला को जनकल्याण और ईश्वर की भक्ति में अपनी शक्ति लगानी चाहिए। भगवान कृष्ण की मनमोहक बाल लीला और सावित्री सत्यवान की प्रेरणादायक कथा का वाचन कर कलाकारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उत्तम साहा, शंभू मंडल, मदन मंडल, रामचंद्र मंडल, बीरबल पंडित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और उन्होंने भक्तिरस का आनंद लिया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में