आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी बच्चे के साथ किसी भी स्तर पर कोई अन्याय नहीं हो – डॉ. अमरदीप 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय अध्‍यक्ष डॉ. अमरदीप एवं माननीय सदस्‍यगण – डॉ. हुलेश मांझी, श्रीमती शीला पंडित, डॉ. सुग्रीव दास एवं श्री राकेश कुमार सिंह – की पीठ द्वारा बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण से जुड़े मामलों की सुनवाई शुरू की गई। आज कुल तीन मामलों की सुनवाई हुई जिनमें एक आर०टी०ई० और एक जे०जे० एक्‍ट से जुड़ा मामला है। सुनवाई के उपरांत दो मामलों का निष्‍पादन भी कर दिया गया। वहीं एक अन्‍य मामले में आगे की तारीख दी गई।

इस मौके पर अध्‍यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि आयोग बच्चों की बेहतरी के लिए अपने दायित्व को लेकर गंभीर है। आज से हमलोगों ने सुनवाई की शुरुआत कर दी है। अब ये सिलसिला अबाध गति से जारी रहेगा। आयोग में जो न्यायिक शक्तियां निहित हैं उनका उपयोग कर आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी बच्चे के साथ किसी भी स्तर पर कोई अन्याय नहीं हो।

ध्यातव्य है कि आज की सुनवाई में माननीय अध्‍यक्ष एवं सदस्‍यगण के साथ-साथ सचिव श्री कौशल किशोर, आईएएस एवं विधि परामर्शी श्री अजय कुमार उपस्थित रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए