साहिबगंज में रोजगारोन्मुख योजनाओं की समीक्षा, समन्वय कोषांग का गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज : उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम विभाग, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) एवं अन्य विभागों के सहयोग से संचालित रोजगारोन्मुख योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और आपसी समन्वय को और मजबूत बनाना था।

उपायुक्त हेमंत सती ने जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए श्रम विभाग, जेएसएलपीएस, आरसेटी, जिला नियोजन, पशुपालन, गव्य विकास, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता से एक समन्वय कोषांग के गठन का निर्देश दिया। इस कोषांग की अध्यक्षता जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) करेंगे और यह प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा।

उपायुक्त ने विशेष रूप से जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के पहाड़िया एवं ट्राइबल (आदिवासी) समुदाय के युवाओं को चिन्हित कर उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने और रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभागीय योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन आवश्यक है।

इस बैठक में श्रम अधीक्षक धीरेंद्र नाथ महतो, डीपीएम जेएसएलपीएस मतिन तारीक, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार झा सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष