35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), साहिबगंज द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सुधीर कुमार, आरसेटी के निदेशक रविन्द्र कुमार, प्रशिक्षक राजहंस कुमार एवं उपेंद्र गोप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से आजीविका सखी मंडल की 35 महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं ये महिलाएं राजमहल, बरहरवा, पतना, बोरियों एवं तालझारी प्रखंडों से आई हैं। यह कार्यक्रम 20 मई तक चलेगा।

अग्रणी बैंक प्रबन्धक सुधीर कुमार ने इस अवसर पर बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव की बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

वहीं, आरसेटी के निदेशक रविंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड आजीविका सखी मंडल (JSLPS), साहिबगंज की कुल 35 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्हें बचत की आदत डालने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर आरसेटी के सहायक रंजीत कुमार ठाकुर, आकाश कुमार, तौफीक आलम, सुरेन्द्र मुर्मू, नीरज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए

भागलपुर में भाकपा (माले) ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस, संकल्प सभा आयोजित

भागलपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को देशभर की तरह भागलपुर में भी संकल्प दिवस के रूप

राघोपुर के तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने किया निरीक्षण

भागलपुर/राघोपुर: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने राघोपुर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।