उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों की बैठक सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में जिला स्तरीय स्टेयरिंग-सह-मॉनिटरिंग समिति एवं जिला निविदा निस्तारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निविदा प्रक्रियाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर সম্পন্ন करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और आवश्यक निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल सूचित करने का निर्देश दिया ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष भी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष