पाकुड़ जिला प्रशासन गर्मी में पेयजल समस्या के निवारण हेतु सक्रिय, प्रतिदिन करा रहा है चापानल एवं जलमीनार की मरम्मत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार, पाकुड़ जिला प्रशासन गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों और जलमीनारों की मरम्मत का कार्य प्रतिदिन विभिन्न प्रखंडों में तेजी से किया जा रहा है।

इस क्रम में, दिनांक 16 अप्रैल 2025 को पाकुड़ प्रखंड में सर्वाधिक 7 चापानलों और हिरणपुर प्रखंड में 2 चापानलों की मरम्मत की गई। इसके अतिरिक्त, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 4, अमड़ापाड़ा प्रखंड में 3, महेशपुर प्रखंड में 5 और पाकुड़िया प्रखंड में 6 चापानलों को ठीक किया गया। साथ ही, इस दिन 3 जलमीनारों की भी मरम्मत की गई।

उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा 1 अप्रैल 2025 से अब तक कुल 366 चापानलों और 107 जलमीनारों को दुरुस्त किया जा चुका है। यह सक्रियता गर्मी के महीनों में ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन के संकल्प को दर्शाती है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक