अकबरनगर नगर पंचायत को मिला अपना प्रशासनिक भवन, अध्यक्ष किरण देवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: अकबरनगर नगर पंचायत बनने के लगभग तीन वर्षों के बाद आखिरकार अपना प्रशासनिक भवन बनाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। नगर पंचायत कार्यालय, स्थापना के समय से ही पुस्तकालय की जमीन पर संचालित हो रहा था। हालांकि, चुनाव के बाद से ही नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी लगातार इस दिशा में प्रयासरत थीं कि नगर पंचायत का अपना एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक भवन हो, जिससे कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उनकी दो वर्षों की अथक मेहनत आखिरकार रंग लाई और नगर पंचायत प्रशासनिक भवन की स्वीकृति मिल गई है। कार्यपालक पदाधिकारी विकाश जी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वे लगातार इस प्रयास में जुटे हुए थे और इसके लिए कई बार विभाग को पत्र भी लिखा गया था। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलना पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत खुशी की बात है।

कुछ दिनों पूर्व, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी विकाश कुमार ने संयुक्त रूप से नगर विकास एवं आवास विभाग में सचिव महोदय से मिलकर प्रशासनिक भवन को शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया था, जो कि कल पूर्ण हो गया।

प्रशासनिक भवन के लिए कुल 2 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें कार्य शुरू करने के लिए फिलहाल विभाग द्वारा 25 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।

नगर पंचायत प्रशासनिक भवन की स्वीकृति मिलने की खुशी में कल नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी विकाश जी, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, कन्हैया कुमार, पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, सौरव कुमार आदि उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित