उपायुक्त की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर क्षेत्र के युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने दवा दुकानों में बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने और ड्रग पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाओं की सूची को अपनी दुकानों में प्रमुखता से प्रदर्शित करें।

बैठक में अंतर्राज्यीय और अंतरजिला मार्गों पर नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने इस संबंध में जानकारी एकत्र कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को थाना स्तर पर सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक करने, पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने और सभी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी भाग लिया और अपने-अपने विभागों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन