पाकुड़ में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, यातायात नियमों के पालन पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

उपायुक्त मनीष कुमार ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों के परिवारों को समय पर मुआवजा सुनिश्चित कराने की बात कही।

उपायुक्त ने ई-पॉस के माध्यम से जारी किए गए चालानों की बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन वाहन मालिकों और चालकों द्वारा जुर्माना राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे वाहनों को चिन्हित कर काली सूची में दर्ज किया जाए।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर अनुपयोगी सरकारी वाहनों की सूची और संबंधित दस्तावेज जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उनकी नीलामी प्रक्रिया को गति दी जा सके।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बैठक में प्रतिदिन सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सड़क मार्गों पर चलने वाले ट्रक, हाईवा, ट्रैक्टर और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर परिवहन विभाग के नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अतिरिक्त लोहा एंगल, पटरा आदि नहीं लगा होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सड़क किनारे नियमों का उल्लंघन कर खड़े वाहनों को टो-व्हीकल से उठाकर संबंधित थाने को सौंपने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात भी कही।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित