पाकुड़ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज कारा सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कारा में निरुद्ध कैदियों और बंदियों को प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कैदियों के परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और कारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने कारा प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार सभी कैदियों और बंदियों को स्वच्छ, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन, पीने का साफ पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कारा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर भी विशेष ज़ोर दिया।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कारा में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने का निर्देश दिया, ताकि कारा की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन