पाकुड़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बंगाल हिंसा पर राष्ट्रपति शासन की मांग की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।

विहिप के जिला मंत्री अरविंद घोष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संदीप कुमार मंडल, विशेष संपर्क प्रमुख उदय सिंह और बजरंग दल के अमित पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वक्फ कानून के विरोध के बहाने पूरे बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और राष्ट्रीय विरोधी तत्वों को खुली छूट दी जा रही है। यह भी कहा गया कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल रही है और शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने न केवल निष्क्रिय है, बल्कि कई प्रकार से उनका सहयोग भी कर रहा है।

ज्ञापन में 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हुई हिंसा का उल्लेख किया गया, जिसमें 200 से ज्यादा हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गईं। इस घटना में कई लोग घायल हुए और तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

बजरंग दल के संदीप कुमार मंडल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और ऐसी स्थिति में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों