नाथनगर में भाजपा नेत्रियों के प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : नाथनगर मंडल के निस्फअम्बे पंचायत के मनोहरपुर गांव में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भाजपा की निवर्तमान जिला मंत्री सुनीता गोस्वामी और निवर्तमान मंडल महामंत्री प्रीति श्रीवास्तव के विशेष प्रयासों से संभव हुआ।

जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और वी केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई और लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निस्फअम्बे पंचायत की मुखिया नीरू देवी, नाथनगर मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष पवन यादव, महामंत्री राजेश कुमार निराला, निवर्तमान मंत्री नीलू देवी, विवेक कुमार, राजू मोदी और जीविका दीदी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भाजपा नेत्री प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि वे संगठन और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार समाज सेवा में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी आम जनता के स्वास्थ्य के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक