जदयू नेता ललन सर्राफ का भागलपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता, श्री ललन सर्राफ, भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

श्री सर्राफ सुबह 11:30 बजे कर्ण द्वार, सैंडिस कंपाउंड के सामने ‘व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ’, महानगर जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, शाम 4:30 बजे वे कर्पूरी सभागार, जिला जदयू कार्यालय, भागलपुर में ‘सांगठनिक समन्वय बैठक’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि श्री सर्राफ का यह दौरा भागलपुर के स्थानीय उद्यमियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिहार सरकार की ‘बिहार स्टार्ट अप पॉलिसी 2022’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस नीति के तहत राज्य के उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त सीड फंड दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस प्रोत्साहन से राज्य में रोजगार के अनेक अवसर सृजित हो रहे हैं और ‘हर घर रोजगार’ सुनिश्चित हो रहा है।

श्री सर्राफ का यह दौरा भागलपुर में जदयू की गतिविधियों को और मजबूत करेगा, साथ ही स्थानीय उद्यमियों को भी प्रोत्साहन देगा।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को