सड़क हादसे में मौत के बाद दुमका-साहिबगंज मार्ग पर गुस्साए लोगों का चक्का जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: बरहेट थाना क्षेत्र के कुसमा गांव निवासी राम प्रसाद पंडित की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने दुमका-साहिबगंज मार्ग को जाम कर दिया। गुरुवार को कुसमा गांव में राम प्रसाद पंडित एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के साथ गुस्साए ग्रामीणों ने तलबड़िया करमगाछ के पास सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अंशु कुमार पांडेय, थाना प्रभारी पवन कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

इसके बाद ट्रैक्टर मालिक की ओर से दो लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई। तत्काल पचास हजार रुपये नकद दिए जाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान वाहनों की आवाजाही ठप रही।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक