बरहरवा में पर्यावरण जागरूकता के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहड़वा: बरहरवा नगर के नयाटोला में आज से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन के उद्देश्य से पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। बरहरवा युवा समिति, नया टोला द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए मैदान की साफ-सफाई और चारों ओर टेंट लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से आठ टीमें नगर पंचायत क्षेत्र की हैं, जिनमें केवल वार्ड स्तर के खिलाड़ी ही खेलेंगे। वहीं, शेष आठ टीमें ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिनमें किसी भी क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

टूर्नामेंट के आयोजक विजय यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और दर्शकों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उत्तम व्यवस्था की जानकारी दी। मैदान के चारों ओर टेंट लगाया गया है, जिससे दर्शक आराम से बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे।

यह टूर्नामेंट निशुल्क है और विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया जाएगा। टॉस जीतने वाले कप्तान को चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मानव कुमार, शौविक कुमार, आयुष कुमार, राहुल, सागर कुमार, रोहित कुमार, मदन यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण