अररिया में मातृ मृत्यु दर पर कड़ी निगरानी, विभाग ने बढ़ाई सक्रियता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया। जिले में मातृ मृत्यु दर को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। आकांक्षी जिलों में शामिल अररिया में वर्तमान दर 177 प्रति एक लाख जीवित जन्म है, जिसे कम करने के लिए ज़मीनी स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि मार्च माह में जिले में 5 मातृ मृत्यु के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 3 सामुदायिक स्तर और 2 संस्थागत स्तर की मौतें शामिल हैं। सभी मामलों की जांच जारी है और मौत के कारणों के स्थायी निदान पर जोर दिया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप ने कहा कि ऐसे मामलों में ससमय और प्रभावी प्रतिक्रिया विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए फील्ड रिपोर्टिंग को मजबूत, आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विभाग का लक्ष्य न केवल मौतों की संख्या कम करना है, बल्कि हर घटना के पीछे की सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी वजहों को समझकर भविष्य की पुनरावृत्ति रोकना भी है ।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कटिहार: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कटिहार की ओर से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

जिला स्तरीय कबड्डी में अरिहाना की बालिका टीम बनी विजेता, अब प्रमंडल स्तर पर खेलेगी

आजमनगर, कटिहार: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरिहाना की अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने

जमुई पीड़िता की तस्वीर मामले में RJD प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से की कार्रवाई की मांग

पटना: जमुई की नाबालिग यौन उत्पीड़न पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधिमंडल ने

सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में वंदना कुमारी को मिला बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड

भागलपुर: तिरुपति, आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार महिला टीम