लंबित प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए सहिया संघ ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: मोंगलाबांध स्थित विधायक आवास पर आज सहिया संघ ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहन राशि के लंबित भुगतान के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा।

सहियाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे सभी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले की लंबित प्रोत्साहन राशि विभागीय उदासीनता के कारण अटकी हुई है। सहियाओं ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पाकुड़ जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में भुगतान कर दिया गया है, जबकि पाकुड़ जिले में 1160 स्वास्थ्य सहिया हैं जो इस राशि का इंतजार कर रही हैं।

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सहिया संघ के सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उपायुक्त सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस विषय पर बात करेंगे और उनकी मांगों को रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि सभी सहियाओं की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द से जल्द हो सके।

इस अवसर पर दीपा कुमारी तुरी, निरुपमा दास, सादिमा बीबी, कोशिला कुमारी सहित कई अन्य स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थीं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में