बिहपुर में जन सरोकारों की गूंज, खरिक में संतोष कुमार तिवारी ने सुनी जनता की पीड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहपुर : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खरिक प्रखंड में आज जन समस्याओं की आवाज़ बुलंद हुई. जनदर्शन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता और पूर्व आर्मी कारगिल योद्धा संतोष कुमार तिवारी ने क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनीं.

खासकर काजीकोरैया गांव में गंगा नदी के किनारे बसे लोगों ने गंगा बांध के टूटने के खतरे की ओर ध्यान दिलाया. ग्रामीणों ने भावुक होते हुए कहा कि हर साल बाढ़ का खतरा मंडराता है, लेकिन अब बांध की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि गांव का अस्तित्व ही संकट में आ गया है.

इस पर संतोष कुमार तिवारी ने न सिर्फ़ धैर्यपूर्वक लोगों की बात सुनी, बल्कि उन्हें आश्वासन भी दिया कि वे प्रदेश स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और राहत कार्यों के लिए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे.

जनता से सीधे संवाद में संतोष कुमार तिवारी की कर्मठता और जमीनी जुड़ाव साफ दिखाई दिया. सैकड़ों की संख्या में लोग उनसे मिलने पहुँचे और अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं — कहीं बिजली की कमी, कहीं स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव, तो कहीं रोजगार की मांग.

इस जनदर्शन ने एक बात साफ कर दी — बिहपुर की जनता जागरूक है और इस बार सिर्फ़ वादे नहीं, काम चाहती है, और संतोष तिवारी जैसे नेता उनके भरोसे की कसौटी पर खरे उतरने की कोशिश में जुटे हैं.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन