पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, 6 वाहनों पर लगाया जुर्माना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पाकुड़ जिला प्रशासन ने अवैध पार्किंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के आदेशानुसार और जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर आज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट परिसर कार्यालय चौक से गांधी चौक तक सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक विशेष अभियान चलाया, जिसमें टोइंग व्हीकल का उपयोग करते हुए नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 6 वाहनों का चालान किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत इन सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही इ-पोस मशीन के माध्यम से जुर्माना वसूला गया। विभाग ने विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने वाले इन 6 वाहनों से कुल ₹6000 का जुर्माना ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया।

इस कार्रवाई से शहर में अवैध पार्किंग करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। इस कदम से शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन