मां आनंदी संस्था ने भीषण गर्मी में गरीबों को बांटे मिट्टी के घड़े

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : मां आनंदी संस्था ने भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच मिट्टी के घड़ों का वितरण किया। संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने बताया कि उनकी संस्था लगातार मौसम के अनुसार गरीब लोगों की मदद करने का प्रयास करती है। उन्होंने मिट्टी के बर्तन को इसलिए चुना क्योंकि इसका पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

श्रीमती सोनी ने यह भी बताया कि मां आनंदी संस्था गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। संस्था ने अब तक सैकड़ों परिवारों को रोजगार दिलाने में मदद की है।

इस अवसर पर मृदुला घोष, शोभा सिंह, रीता जयसवाल, रानी झा, सीमा जयसवाल, बबिता बोन, नीना साह, राजेश भगत, अलका, मोनी, आर्या, आशा, शिखा और बिंदु शंकर चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की