पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भागलपुर में आक्रोश, लोजपा (रामविलास) का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भागलपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मार्च में शामिल लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

इस अवसर पर प्रमंडलीय प्रभारी अंशु प्रियंका मिश्रा, लोजपा प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, लोजपा नेता आशीष कुमार सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और देश की सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर