सजौर में हर्ष फायरिंग: नई गाड़ी की खुशी में चलाई गोलियां, दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर :  जिले के सजौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सजौर थाना अध्यक्ष सूरज सिंह को सूचना मिली थी कि सजौर बाजार में एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति द्वारा खुलेआम फायरिंग की जा रही है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से एक स्कॉर्पियो और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपनी नई स्कॉर्पियो गाड़ी की खुशी में फायरिंग की थी।

पुलिस ने इस कृत्य को एक गंभीर दंडनीय अपराध मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से एक दोनाली बंदूक, एक रायफल, 38 जिंदा कारतूस, 8 खोखे और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजीव रंजन (पिता हीरालाल चौरसिया, ग्राम भंडारवन) और किशोर रंजन (पिता स्वर्गीय महेंद्र रंजन, ग्राम राहुलनगर, थाना सजौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सजौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। प्रेस वार्ता के दौरान सीटीएसपी शुभांक मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि हर्ष फायरिंग किसी भी स्थिति में उचित नहीं है और यह कानूनन अपराध है। उन्होंने लोगों से भी इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण