जीनल एन गाला के स्वागत में जुटी कांग्रेस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी पत्रकारों संबोधित करते हुए  कहा कि  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला 18 मई 2025 को झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची आयेंगी, जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी  ने कहा  कि  जीनल एन गाला काफी अनुभवी हैं, इनके प्रभारी बनने से अल्पसंख्यक विभाग को जमीनी स्तर पर कार्य करने में बल मिलेगी। झारखंड प्रभारी के आगमन होने पर 18 मई को रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर महान शहीदों के प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेंगी, जहां पार्टी की ओर से जोरदार स्वागत अभिनंदन  की जाएगी। इसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श कर सामयिक रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश से कुछ बात मॉब लिंचिंग पर आ रही है। झारखंड में सबसे ज्वलंत मुद्दा मॉब लिंचिंग की कानून नहीं बनती है तो मैं पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपने आवास बोकारो से राजभवन तक पदयात्रा कर पहुंचेंगे और पद यात्रा का नाम न्याय यात्रा होगी। हम अपने शीर्ष नेतृत्व से इस बात का गुजारिश किये हैं कि इस पर जितना जल्दी हो सके मॉब लिंचिंग पर कठोर कानून बने,इसके तहत वैसे लोगों को कठोर सजा सके जो आज के युग में भी एक इंसान को बेहरमी से भीड द्वारा मार-मार कर उसकी हत्या कर दी जाती है। गठबंधन की  सरकार को शुक्रिया अदा करते हैं कि काफी संजीदगी के साथ तीन बार इससे संबंधित विधेयक राजभवन को भेजा गया किसी न किसी बात को लेकर राज्यपाल महोदय के यहां से वापस किया गया। समय रहते अगर मॉब लिंचिंग कानून झारखंड में नहीं बना तो अल्पसंख्यक कांग्रेस बोकारो रांची तक पैदल न्याय यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि हम सबों को उम्मीद है कि इस यात्रा के पहले ही संबंधित विधेयक पर सकारात्मक बात होगी।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की