“बाबूलाल मरांडी पूरी तरह सठिया गए हैं अब संवेदनशील मुद्दों पर भी उगल रहे हैं ज़हर: डॉ. इरफान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की राजनीति अब पूरी तरह गिर चुकी है, और वह एक दर्दनाक सामाजिक घटना को भी साम्प्रदायिक रंग देने में लगे हैं। बोकारो की घटना पर जिस तरह की भ्रामक और अमानवीय बयानबाज़ी की गई है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि उनके नैतिक और मानसिक दिवालिएपन का प्रमाण है। एक महिला के साथ क्या हुआ, यह जांच का विषय है, पर भाजपा खुद को कानून से ऊपर मानती है और निर्णय भी खुद ही लेने लगी है। ऐसे समय में पीड़िता के परिवार को सांत्वना देना अगर गलत है, तो मैं यह गलत बार-बार करूंगा , क्योंकि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा के पास ना तो कोई जनहित का मुद्दा है, ना कोई संवेदनशीलता। सिर्फ घृणा और नफरत फैलाकर वोट बैंक की राजनीति करना इनका काम रह गया है। जब बरही के रूपेश पांडे के साथ दर्दनाक घटना हुई थी, तब बाबूलाल मरांडी मौन थे, पर अब उन्हें बयानबाजी की याद आ रही है। कांग्रेस कभी भी जाति या धर्म की राजनीति नहीं करती, लेकिन भाजपा हर सामाजिक घटना को सांप्रदायिक दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करती है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सबको साथ लेकर चलती है और किसी धर्म विशेष नहीं, बल्कि कानून और इंसानियत के आधार पर काम करती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज और झारखंड की जनता आज पूरी तरह हेमंत सरकार के साथ खड़ी है। भाजपा अब केवल अनाप-शनाप बयानबाज़ी और नकारात्मक राजनीति में लिप्त है। बाबूलाल मरांडी जैसे नेता अब राजनीति में केवल अवरोध बन गए हैं, जिनका उद्देश्य केवल माहौल बिगाड़ना और सस्ती लोकप्रियता हासिल करना रह गया है। परंतु हम चुप नहीं बैठेंगे।  जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा को करारा जवाब देगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और