झामुमो ने बीजेपी पर लगाया सेना का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस बोली – एफआईआर से नहीं डरते राहुल गांधी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ची: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा सेना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भड़क गए हैं. वहीं, बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी भारतीय सेना के जवान सर्वश्रेष्ठ हैं, भारतीय सेना किसी भी देश की सेना में सर्वश्रेष्ठ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता सेना का मनोबल तोड़ रही है. लगातार सेना के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी ऐसी मानसिकता वाले भाजपा नेताओं को बल देता है. बिहार में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई है. इस पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं. बिहार की जनता और खासकर वहां के युवाओं ने इस बार बिहार में बदलाव लाने का मन बना लिया है. सोनाल शांति ने कहा कि उनके नेता के खिलाफ देशभर में 32 मामले दर्ज हैं, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं और अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और