झारखंड ई-स्पोर्ट्स लीग चैंपियनशिप 3.0 का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: डोरंडा स्थित साइबरपीस कैफे, लेवल 7 में आयोजित झारखंड ई-स्पोर्ट्स लीग चैंपियनशिप 3.0 ने राज्य के युवाओं, गेमिंग प्रेमियों और डिजिटल प्रतिभाओं को एक साझा मंच पर लाकर साइबर जागरूकता और जिम्मेदार गेमिंग के संदेश को मजबूती से प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार थे। उन्होंने “जिम्मेदार सामग्री निर्माण और जिम्मेदार गेमिंग” विषय पर विशेष संबोधन दिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि, “साइबर अपराधों से निपटने के लिए कड़े कानूनों के साथ-साथ लोगों में जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।”इस चैंपियनशिप के समापन में डॉ. बिमल कुमार मिश्रा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए तथा “जिम्मेदार डिजिटल सामग्री निर्माण” पर अपना एक संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। उनके विचारों ने युवाओं को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
साइबरपीस फाउंडेशन के फाउंडर मेजर विनीत कुमार ने कहा, “साइबरपीस कैफे दुनिया का पहला तकनीक-एकीकृत कैफे है जो गेमिंग, साइबर सुरक्षा जागरूकता और कैफे संस्कृति को एक साथ जोड़ता है। यह एक ऐसा भविष्य का केंद्र है जहां खेल और उद्देश्य का मिलन होता है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल