अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को देश से बाहर करने की कवायद शुरू, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भेजा पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सहित देश के अन्य राज्यो में अवैध रूप से प्रवास कर रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें समूह में देश से बाहर भेजने की कवायद शुरू की गई है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा झारखंड सहित कई राज्यों को पत्र लिखा गया है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को देश से बाहर भजेने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने के लिए प्रोसीजर बनाया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को पत्र भेजा है. इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी पत्र भेजा गया है. पत्र में यह कहा गया है कि सभी राज्य सरकारें अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या को चिन्हित करें. पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को चिन्हित करने के लिए राज्य के हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करें.
उसके बाद एक होल्डिंग सेंटर बनाएं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए पत्र में लिखा गया है कि केंद्र के पास संघीय पुलिसिंग की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में सभी राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित जगह पर रखें और फिर डिपोर्ट की कार्रवाई शुरू करें. चिन्हित प्रवासियों के मूवमेंट पर रोक लगाना राज्य सरकार के अधीन होगा.केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा लिखे गए पत्र में यह बताया गया है कि अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने के लिए एक होल्डिंग सेंटर का निर्माण करें. होल्डिंग सेंटर में ही चिन्हित किए गए बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लाकर रखना है. होल्डिंग सेंटर में जांच पड़ताल पूरी करने के बाद उन्हें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और को कोस्ट गार्ड को सौंपा जाएगा. इसके बाद संबंधित देश को उनके नागरिकों को सौंपा जाएगा. इस दिशा में कार्रवाई के लिए केंद्र के द्वारा पत्र मुख्य सचिव के स्तर से पुलिस मुख्यालय और सभी जिलों को भी भेजा गया है.अवैध बांग्लादेशी की पहचान होने के बाद राज्य सरकार तत्काल संबंधित व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफी की जानकारी लेगी. इसके बाद उसे विदेशी आइडेंटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों