चंपाई सोरेन ने घुसपैठियों और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार (18 मई) को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाये.चंपाई सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई में स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहंगिया की पहचान कर उन्हें होल्डिंग सेंटर भेजने का निर्देश राज्य सरकार को देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया.” उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं रोहंगिया की पहचान के लिए राज्य सरकार को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसके तहत हर जिले में इन अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी. इस से घुसपैठियों को पहचानना तथा उन्हें डिपोर्ट करना आसान होगा.”झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए चंपाई सोरेन ने कहा, “पिछली बार जब हाईकोर्ट ने इन घुसपैठियों की पहचान के लिए कमेटी बनाने का आदेश दिया था तो झारखंड सरकार उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थी. इस बार उनके पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है तो उम्मीद है कि इस राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों का हक मार रहे, इन लाखों घुसपैठियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी.”
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और