स्वास्थ्य मंत्री बोलें कर्नल सोफिया कुरैशी को झारखड में बुलाकर सम्मनित करेंगे,बीजेपी से अपमान का बदला लेंगे   

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी पर नाराजगी जताई है.

मंत्री ने बीजेपी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी हमारे देश की आन, बान और शान हैं. ऐसी बहादुर महिला योद्धा पर अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय और शर्मनाक है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना के उन सभी जांबाज महिला सैनिक जिन्होंने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का सफाया किया, उन्हें झारखंड बुलाकर सम्मानित करेंगे उनका पैर छू कर उन्हें सम्मान देंगे और भाजपा को यह बताएंगे कि वे कुछ सीख लें. उन्होंने भाजपा के तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर कहा कि भाजपा ने निर्लज्जता की सारी हदे पार कर दीं हैं. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रविवार को धनबाद एजीओ एसोसिएशन के सीएसआर कांक्लेव कार्यक्रम में बतौर उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे एनजीओ जो बढ़िया काम कर रहें हैं, सरकार उनके बेहतर प्रयास के लिए सराहना करती है. वैसे एनजीओ को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी. लेकिन सिर्फ कागजों में चलने वाले एनजीओ से कोई मतलब नहीं है.
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के लगातार प्रयास हो रहे हैं. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहां पहाड़ी इलाका है उन क्षेत्रों में मरीजों की सुविधा के लिए बाइक एंबुलें कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. साथ ही कई और भी एंबुलेंस उतारे जाएंगे जिसके लिए टेंडर अभी प्रक्रिया में है.स को धरातल पर जल्द उतारे जाने की घोषणा की है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और