अब अंतिम सांसें गिन रहा आतंकी हाफिज सईद का राइट हैंड आमिर हमजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 लाहौर : लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक और हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा अपने घर में रहस्यमयी तरीके से घायल हो गया जिसे ISI की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अभी कुछ दिनों पहले लश्कर का आतंकवादी और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब लश्कर के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा का सह संस्थापक आमिर हमजा को अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।  हमजा को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है, यह फिलहाल रहस्य है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे ISI की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।  लश्कर के टेलिग्राम चैनल पर जैसे ही हमजा के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी आई, सभी आतंकियों में घबराहत पैदा हो गई। आतंकियों को फिलहाल यह बताया गया है कि हमजा एक दुर्घटना में घायल हुआ है।  बता दें, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर से ताल्लुक रखने वाले हमजा को अमेरिका ने 2012 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। उसे अफगान मुजाहिदीन के रूप में संदर्भित किया जाता है और हमजा हाफिज सईद और अब्दुल रहमान का करीबी भी माना जाता है।  फिलहाल, हमजा लश्कर का प्रचार-प्रसार संभाल रहा है, लेकिन इससे पहले वो एक सक्रिय आतंकवादी था जो 2000 के दशक की शुरुआत में काफी ज्यादा एक्टिव था। 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए हमले के पीछे हमजा ही था।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण