कान्स 2025: ‘होमबाउंड’ प्रीमियर पर भारतीय ज्वैलरी से सजी जाह्नवी, अदिति राव ने लाल जोड़े में लूटी लाइमलाइट, सिंदूर ने खींचा ध्यान 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हैदराबाद: कान्स में आज, 21 मई की सुबह ‘होमबाउंड’ की आधिकारिक प्रीमियर के लिए बॉलीवुड एक्टर जाह्नवी कपूर ने अनामिका खन्ना की डिजाइनर कस्टम कॉउचर पहना. वहीं, बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन अदिति राव हैदरी लाल जोडे़ में भारतीय परंपरा को दर्शाती नजर आईं.

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में बुधवार की सुबह ‘होमबाउंड’ का आधिकारिक प्रीमियर किया गया. इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मिंट कलर के बैकलेस गाउन में नजर आई. उनके इस शानदार लुक को रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है.

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के नए लुक तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज सुबह कान्स में होमबाउंड की आधिकारिक प्रीमियर स्क्रीनिंग के लिए जाह्नवी कपूर ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम कॉउचर पहना. उन्होंने पारंपरिक भारतीय गहनों के साथ कस्टम जेड और जड़ाओ क्रिएशन को मिक्स करके पहना.’ जाह्नवी कपूर के नए कान्स लुक में एक बैकलेस मिंट ग्रीन गाउन था, जिसमें एक लंबा ट्रेल था. हाई-नेकलाइन गाउन के ऊपरी हिस्से को गोल्डेन एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था, जो इसे मॉर्डन एज के साथ एक रॉयल लुक दे रहा था. जाह्नवी ने इस लुक को पारंपरिक भारतीय आभूषणों के साथ कस्टम जेड और जड़ाऊ पीस के साथ जोड़ा, जिसने उनके ड्रेस को एक विंटेज टच दिया. उन्होंने अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा और पारंपरिक झुमकों के साथ लुक को पूरा किया. हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने फ्रेंच रिवेरा में एक शानदार रेड साड़ी में भारतीय संस्कृति का स्पर्श जोड़ा. उन्होंने बुधवार को अपने देसी लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ ‘कान्स’ लिखा है. अदिति के स्टार पति सिद्धार्थ ने उनके कान्स 2025 लुक पर प्रतिक्रिया दी है. अदिति की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अदु ने सिद्दू के लिए सिन्दूर पहना है.’

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की