Aadhaar कार्ड पर दिखना है हैंडसम? आसान ट्रिक से बन जाएगा आपका काम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
डेस्क : आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर जगह पहचान जाहिर करने के लिए होता है। हालांकि एक बात जो हर कोई अपने आधार कार्ड को लेकर मानेगा वो यह है कि हम कभी भी अपने आधार कार्ड पर मौजूद फोटो को लेकर खुश नहीं हो सकते। कई बार तो लोगों को इसे कहीं दिखाने पर शर्मिंदगी भी होती है। हालांकि अगर आप चाहें, तो अपने आधार कार्ड पर हैंडसम भी दिख सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको अपने कार्ड पर मौजूद फोटो को बदलवाने के प्रोसेस को पूरा करना होगा और यह बहुत ही आसान है।
इस प्रक्रिया का कुछ हिस्सा ऑनलाइन, तो कुछ हिस्सा ऑफलाइन पूरा किया जा सकता है। ऑफलाइन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आप ऑनलाइन प्रोसेस का सहारा ले सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप Aadhaar Enrolment/Correction Form को डाउनलोड कर लें।
  • इस फॉर्म को भरकर आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा।
  • अपने नजदीकी आधार केंद्र के बारे में पता लगाने के लिए भी आप UIDAI की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इस वेबसाइट पर ही अपनी अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
अब फोटो बदलवाने का ऑफलाइन प्रोसेस शुरू होता है। फॉर्म का प्रिंटआउट लेने के बाद आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा। जहां एक एग्जिक्यूटिव आपके बायोमेट्रिक्स के जरिए आपकी पहचान को वेरिफाई करेगा। यहीं कार्ड के लिए आपकी नई फोटो भी ली जाएगी। फोटो लेने के बाद उसे अपडेट करने से पहले आप यह चेक कर सकते हैं कि आपकी फोटो सही आई है या नहीं। इसके बाद आपको एक सर्विस नंबर दिया जाएगा। जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
बता दें कि इस काम के लिए आपसे 100 रुपये का चार्ज लिया जा सकता है।  आपको मिले सर्विस नंबर का इस्तेमाल आप UIDAI की वेबसाइट पर अपने फोटो अपडेट के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं। इस अपडेट को पूरा होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है। इसके बाद आप अपना पडेटेड ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें, तो एक नए प्लास्टिक आधार कार्ड का ऑर्डर भी दे सकते हैं। इसके लिए 50 रुपये का अतिरिक्त चार्ज लगेगा। इसके बाद आपको अपनी आईडी पर मौजूद फोटो से कोई शिकायत नहीं रहेगी।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और